महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से कई सारी योजनाएं लाई गई हैं। इन्हें में एक है प्रधानमंत्री की फ्री सिलाई मशीन योजना। ये बेहद लाभकारी योजना है जिससे गरीब महिलाएं घर बैठे अपने सिलाई सीखकर घऱ बैठे अपना रोजगार शुरू कर सकती हैं।

इस योजना का लाभ लेने के लिए जानें क्या हैं शर्तें और नियम।
क्या है फ्री सिलाई मशीन योजना
प्रधानमंत्री की से महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जा रही है। ये सिलाई मशीन महिलाओं को आजीविका के साधन के रूप में दी जा रही है।
किसे मिल सकता है लाभ
इस योजना केंद्र सरकार की है और इसका लाभ सभी राज्यों की महिलाओं को मिलेगा। हर राज्य में 50 हजार महिलाओं लाभान्वित होंगी। योजना में आवेदन के लिए महिला की उम्र 20 से 40 साल होनी चाीए। राजनीतिक पद पर आसीन व्यक्ति को लाभ नहीं मिलेगा। महिलाएं सिर्फ एक बार ही लाभ ले सकेंगी। आवेदन पर फ्री में सिलाई मशीन मिलती है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को इसका लाभ मिल सकता है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
महिलाएं पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.india.gov.in पर जाएं। यहां होम पेज पर सिलाई मशीन की मुफ्त सप्लाई के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फॉर्म में मांगे गए डॉक्यूमेंट्स लगाकर ऑफिस में जमा कर दें। आवेदन पत्र की जांच के बाद मुफ्त सिलाई मशीन दी जाएगी।
ये डॉक्यूमेंट होना जरूरी
फ्री सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता का बर्थ सर्टिफिकेट, इनकम सर्टिफिकेट, मोबाइल नंबर औप पासपोर्ट साइज फोटो चाहिए रहता है।
महिलाओं को सिलाई ट्रेनिंग
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत इसमें महिलाओं को सिलाई की ट्रेनिंग भी मुफ्त दी जाती है। यहां तक कि ट्रेनिंग लेने आने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 500 रुपये भी दिए जाते हैं। ट्रेनिंग के बाद परी प्रमाण पत्र भी दिया जाता है।
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च
फ्री सिलाई मशीन योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 है। ऐसे में महिलाएं जल्दी प्रमाणपत्रों को पूरा करने के साथ आवेदन कर लाभ ले सकती हैं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
