अधुनिकता के इस दौर में रिश्तों की मर्यादा तेजी से खत्म होते जा रही है। लोग अपने करीबी रिश्तेदारों से ऐसा संबंध बना ले रहे हैं जिसकी इजाजत समाज नहीं देता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से सामने आया है, जहां शादी से एक महीने पहले भतीजा अपनी बुआ को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और शादी की बात की जानकारी मिलते ही घर से फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मामला मौदहा थाना क्षेत्र का है, जहां रहने वाले एक शख्स की बेटी की अगले महीने शादी होने वाली थी। लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही वह अपने भतीजे के साथ फरार हो गई। बेटी के घर से भाग जाने के बाद पिता ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं लड़की के पिता ने अपनी बेटी की हत्या की आशंका भी जताई है।
जानकारी के मुताबिक, 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण करने का आरोप गांव के ही अजय निषाद पर लगा है। अजय के बारे में बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को उसकी शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले ही वह अपनी रिश्ते की 16 वर्षीय बुआ को लेकर रफूचक्कर हो गया। लापता हुई लड़की के पिता ने पुलिस में तहरीर देने के साथ ही आरोपी युवक का लीविंग सर्टिफिकेट दिखाते हुए बताया कि वह भी नाबालिग है और पारिवारिक रिश्तेदार है। फिलहाल, पुलिस शिकायत दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
