रायगढ़ । सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए आईआरएडी प्रोजेक्ट के तहत जांचकर्ता पुलिस अधिकारी को प्रत्येक घटनास्थल का बारीकी से अध्ययन कर दुर्घटना के हर कारणों को iRad ऐप में दर्ज करना अनिवार्य है, जिससे आगे उस स्थान पर सड़क हादसों को नियंत्रण किया जा सकें ।

जिले में आईआरएडी (इंट्रीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस) प्रोजेक्ट के तहत सभी थाना प्रभारियों और विवेचना अधिकारियों को पुलिस कंट्रोल रूम में प्रशिक्षण दिया जा चुका है । इसी परिपेक्ष्य में आज पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल आज शहर के गौशाला चौक जहां विगत दिनों सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, उस स्थान की ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा एवं थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के साथ समीक्षा किये तथा संबंधित थाने के विवेचकों को साथ लेकर मौके पर iRad ऐप में प्रविष्टि कराये । इसके बाद शहर के प्रमुख चौक- चौराहा में यातायात का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया है ।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
