सारंगढ़। अंचल में उत्कृष्ट एवं विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाओं के केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके मनसा नर्सिंग होम, सारंगढ़ में चिकित्सा धर्म के साथ-साथ सनातन आस्था और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्थान में विगत नौ दिनों से पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ जारी गणेशोत्सव का मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ गरिमामय समापन हुआ।
‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के गगनभेदी जयकारों और नम आंखों के बीच विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश को भावपूर्ण विदाई दी गई।

मनसा नर्सिंग होम हमेशा से मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं, त्वरित उपचार और मानवीय संवेदनाओं से युक्त देखभाल उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है। चिकित्सा सेवा के साथ-साथ यहां समय-समय पर आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाता रहा है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी नर्सिंग होम परिसर में नौ दिनों तक प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश और रिद्धि-सिद्धि की विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिससे पूरे परिसर में सुखद, शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण बना रहा।
मंगलवार को विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजी मारुति कार में विराजित कर पूरे सम्मान के साथ खाड़ाबंद तालाब ले जाया गया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से महाआरती कर प्रतिमा का जल विसर्जन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित चिकित्सकों और समस्त स्टाफ ने भगवान गणेश से क्षेत्र के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु और निरोगी जीवन की मंगल कामना की।
विसर्जन कार्यक्रम में मनसा नर्सिंग होम के संस्थापक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जे.एन. शुक्ला, डॉ. अनूप अग्रवाल, डॉ. रूपेश पटेल, डॉ. दीपक पटेल, घोष सहित नर्सिंग होम का समस्त निष्ठावान स्टाफ, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान गणेश की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया और अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना के साथ नौ दिवसीय गणेशोत्सव का समापन किया।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
