रायगढ़ । तमनार क्षेत्र में सड़क निर्माण होने से इन दिनों रायगढ़-पूंजीपथरा मार्ग पर भारी वाहनो का दबाव अधिक है । मंगलवार 19 मार्च को पूंजीपथरा मार्ग पर अव्यवस्थित भारी वाहनों से मार्ग बाधित थी । यातायात पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था बनाने में जुटे थे । उसी समय यातायात डीएसपी रमेश चन्द्रा हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे । इस दरमियान मार्ग को बाधित कर सड़क पर वाहन खड़ी करने वाले 14 वाहन चालकों का चालान काटा गया जिसमें 14 वाहनों से ₹27,000 का समन शुल्क की वसूली की गई है । विदित हो कि सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा यातायात नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिये गये है ।

इसी क्रम में कल 20 मार्च को थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा ग्राम तराईमाल नलवा गेट के सामने लोक मार्ग बाधित कर खड़े वाहन ट्रेलर क्रमांक CG 13 L 1901 के चालक एवं जिंदल पार्क गेट के सामने सड़क पर ट्रेलर वाहन क्रमांक CG 10BP 9654 खड़ी करने वाले वाहन के चालक पर पृथक-पृथक धारा 283 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
