जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अंतर्गत बिलाईगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद का निर्वाचन संपन्न हुआ। जिसमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी राम नारायण देवांगन थे जिन्होंने कांग्रेस के लकेश्वर देवांगन को 6 मत से पराजित किया।

गौरतलब है कि नपं बिलाईगढ़ में भाजपा को निर्णायक बहुमत नहीं था, किंतु भाजपा संगठित होकर गंभीरता से चुनाव लड़ी। जिससे कांग्रेस को पराजय का सामना ही नहीं करना पड़ा अपितु उसके पार्षदों ने खुलेआम भाजपा का समर्थन कर कांग्रेसियों को सख्ते में ला दिया। नपं गठन के पश्चात पहली बार कोई निर्वाचित अध्यक्ष भाजपा का निर्वाचित हुआ है। प्रदेश भाजपा ने जहां पर्यवेक्षक के रूप में कुशल संगठन कर्ता अशोक पांडे को बतौर चुनाव प्रभारी भेजा, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान की कुशल रणनीति बेहद अहम रही। पार्षदों की टोली को नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरेश देवांगन ने संभाल कर रखा। प्रदेश में भाजपा की सरकार तथा नपं में भाजपा के अध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल निर्मित हो गया है, तथा विकास से कोसों दूर बिलाईगढ़ में विकास की गंगा बहेगी वहीं लोक सभा चुनाव से पूर्व भाजपा की जीत ने कांग्रेसियों की नींद हराम कर दी तथा कुछ राजनीतिक के जानकारों ने इसे प्रारंभिक रुझान का नाम दे रहे हैं। इस जीत से भाजपा पार्षदों में उल्लास भर गया है। नव निर्वाचित अध्यक्ष रामनारायण देवांगन को बधाई देने वाले प्रमुख रूप से सुभाष जालान, अशोक पांडे, डॉ सनम जांगड़े, डॉ दिनेश लाल जांगड़े, द्वारका साहू, धनेश साहू, नरेश देवांगन, टीकाराम जायसवाल, संतोष साहू, हेतराम साहू, सतीश रात्रे, रेवती चंद्रा, झाड़ू लाल साहू, राधा राकेश, संतोषी साहू इत्यादि सैंकड़ो भाजपाई थे।
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
- सारंगढ़ के नन्हें हाथों में ‘आशीर्वाद का दीया’..जेन-अल्फा ने तोतली जुबां से मांगी प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की दुआ.. - September 17, 2026
