सारंगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि, जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल अध्यक्षता तथा जिला शिक्षा अधिकारी एल.एन. पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विभावरी ठाकुर ने पारंपरिक आयोजन से अलग एक प्रेरणादायी स्वरूप दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और समाज की सेवा केवल किसी विशेष अवसर पर किए जाने वाले कार्यक्रम तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारी सोच, व्यवहार और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, स्वच्छता तथा शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए देशहित में अपना योगदान देने का संकल्प दिलाया।
चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का परिचय देते हुए ‘मेरे सपनों का भारत’ की विभिन्न तस्वीरों को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों में विकसित, स्वच्छ, शिक्षित, पर्यावरण-संरक्षित और एकजुट भारत की कल्पना दिखाई दी। प्राचार्य की पहल से विद्यार्थियों में उत्साह के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत हुई।
इस अवसर पर नोडल समग्र नरेश चौहान, प्रकाश अग्रवाल, सतीश शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण को शिक्षा से जोड़ने का संदेश दिया।


- चाँटीपाली स्कूल में शिक्षकों की गैर-हाजिरी पर ग्रामीणों मे आक्रोश..BRC ने दिया मीडिया को कथित ‘राजनीतिक पहुंच’ की धौंस..फर्जी उपस्थिति और ‘अतिरिक्त शिक्षिका’ के भरोसे शाला- ग्रामीण - September 18, 2026
- प्राचार्य विभावरी ठाकुर की अनूठी पहल, ‘सेवा संकल्प’ को दी नई दिशा, बच्चों में जगाई राष्ट्र निर्माण की भावना… - September 18, 2026
- छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलताएं मिलती हैं— संजय भूषण पाण्डेय…सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरदी में बच्चों के सपनों को मिला संबल… - September 18, 2026
