सारंगढ़। अयोध्या के डॉ.भीम राम अम्बेडकर इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम डाभासेमर अयोध्या में भारतीय मास्टर एथलेटिक्स एसोसियेशन द्वारा फर्स्ट इनटरनेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैम्पियन शिप 2024 त्रिदिवसीय 5, 6, व 7 जून को आयोजित किया गया । जिसमें भारत के 29 राज्य के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश एवं नेपाल के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिसमें बिलाईगढ़ के मास्टर खिलाड़ी शिव जायसवाल 60 + 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक एवं 5000 मीटर में कास्य पदक जीते, बिलाईगढ़ के समीपस्थ ग्राम सुतीउरकुली के दिलेश साहू 45 + लम्बी कूद में रजत पदक एवं त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीते, ग्राम कारीपाट से प्रहलाद कैवर्त्य 40+ में लम्बी कूद में रजत पदक एवं त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीते । इस ऐतिहासिक जीत पें छग. मा. एथलेटिक्स एसोसियेशन के अध्यक्ष नवी मोहम्मद, उत्तम देवांगन पी.टी., राकेश यादव, मुरारी आदित्य , झाडूराम बारले ,स्पोर्ट्स टीचर यशपाल यादव, मनोहर साहू, पंचराम साहू, योगेश शर्मा पत्रकार, अनन्दराम साहू, भूपेन्द्र यादव पार्षद, अर्जुन जायसवाल, अशोक जायसवाल, डी.एन. जायसवाल शिक्षक, यशवंत जायसवाल, शत्रुघ्न, गुलाब देवांगन , नरेन्द्र कुर्रे , साहू आदि ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभ कामनाएँ एवं बधाई दी है।


- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

