रायगढ़ । कल रात्रि करीब 08.00 बजे थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी को बंजारी मंदिर के आगे घरघोड़ा मुख्य मुख्य मार्ग पर एक घायल हिरण के पड़े होने की सूचना मिली । थाना प्रभारी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे अपने स्टाफ को मौके पर भेजे । मौके पर थाना पूंजीपथरा स्टाफ और वनकर्मी पहुंचे, जहां सड़क पार करते किसी वाहन से टकराने से हिरण घायल होकर तड़प रहा था । मौके पर ग्रामीणों की मदद से हिरण का प्राथमिक उपचार कराया गया जिसके बाद वनकर्मी ने हिरण को अपने कब्जे में लेकर उसका बेहतर उपचार कराया गया और हिरण को वापस वन में छोड़ा गया है ।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
