सरपँच कर रहे डोर टू डोर पहुंचकर लोगों से टीका लगवाने की अपील…
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। रायगढ़ ब्लॉक के सांगीतराई गांव के सरपंच लखन लाल पटेल स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण टीम के साथ टीकाकरण अभियान के तहत पूरे गांव में डोर टू डोर घूम घूम कर लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे हैं ग्राम सांगितराई के निवासियों ने जब अपने द्वार में स्वयं सरपंच को देखा जो हाथ जोड़कर जनता से विनम्र निवेदन कर रहे थे कि वैक्सीन लगवा लीजिए यह आपके व आपके पूरे परिवार की रक्षा करेगा जिसके बाद ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में वैक्सिनेशन में भाग लेकर वैक्सीन लगवाया। सरपंच लखन लाल पटेल जब लोगों के द्वार में स्वयं पहुंचकर लोगों से टीका लगवाने की अपील कर रहे थे लेकिन कई लोग हिचकिचा रहे थे व डर रहे थे लेकिन सरपंच लखन पटेल ने लोगों को वैक्सीन के महत्व को समझाया व बताया कि कोरोना एक विश्व व्यापी संक्रमण हैं इससे बचने का एक मात्र रास्ता वैक्सिनेशन है अपने सरपंच के अपील व तथ्यात्मक बातों से सहमत होकर सैंकड़ों ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाया।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
