हसौद। शासकीय नवीन महाविद्यालय हसौद, जिला सक्ती में 24 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का स्थापना दिवस उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, अधिकारी-कर्मचारी, प्राध्यापकगण तथा विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 24 सितंबर 1969 को राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 24 सितंबर को NSS स्थापना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को NSS के उद्देश्यों, मूल विचारों तथा व्यक्तित्व विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका की जानकारी दी।
प्राचार्य ने कहा कि NSS का उद्देश्य विद्यार्थियों में समाज सेवा, राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के विभिन्न वर्गों के साथ कार्य करने तथा ग्रामीण एवं सामुदायिक समस्याओं को समझकर उनके समाधान में योगदान देने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान NSS से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों और सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार बंजारे ने विगत वर्षों में आयोजित विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों और विद्यार्थियों की सहभागिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के अतिथि व्याख्याता सेवक दास वैष्णव ने राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। टी.एस. मैत्री, असीम बाजपेयी एवं डी.एस. सिदार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। NSS छात्र सुशील ने कार्यक्रम का मंच संचालन किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर सहभागिता निभाई। NSS स्थापना दिवस ने विद्यार्थियों को सेवा, सहयोग, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।



- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
