रायगढ़: कोलड्रिंक की आड़ में दुकान पर अवैध शराब की बिक्री करता था रमेश पटेल, गिरफ्तार….
रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में कल 4 फरवरी को साइबर सेल और थाना खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा रानीसागर चौंक के एक कोलड्रिंक दुकान में शराब रेड कार्यवाही किया गया, जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध बिक्री के लिए रखी देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर बोतल जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसागर चौक के पास रमेश पटेल नाम का व्यक्ति अपने कोलड्रिंक, पानी बाटल की दुकान में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी किया गया, दुकान में संदेही रमेश पटेल मिला जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर इधर-उधर की बात करने लगा । गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गई जिसमें दुकान अंदर एक बोरी के झोला में देशी प्लेन शराब के 33 पाव और अंग्रेजी शराब के 16 पाव एवं हेवर्डस 5000 बीयर की 06 बाटल जुमला कीमती लगभग ₹6060 का अवैध शराब मिला ।
आरोपी रमेश पटेल पिता छोटेलाल पटेल उम्र 40 साल साकिन ग्राम रानीसागर थाना खरसिया जिला रायगढ़ के कब्जे से अवैध शराब की जप्ती कर थाना खरसिया में आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश सिदार और थाना खरसिया के विशोप सिंह और प्रदीप तिवारी शामिल थे ।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

