मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मध्य क्षोभमंडल में एक द्रोणिका स्थित है, इसके कारण वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी से भी नमीयुक्त हवाओं के आगमन होने की संभावना बन रही है। इसकी वजह से सोमवार को मध्य छत्तीसगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की वर्षा होने की भी संभावना बन रही है। हालांकि इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में कमी होने के कोई आसार नहीं हैं, बल्कि वृद्धि जरूर संभावित है।

वहीं, राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी बीच रविवार को प्रदेश में मौसम शुष्क तो रहा, लेकिन दिन में गर्मी का अहसास होता दिखाई दिया। वहीं, सरगुजा अब भी सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया।
मंगलवार और बुधवार को उत्तर में वर्षा के आसार
मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 32 डिग्री उत्तर में द्रोणिका के रूप में स्थित है। वहीं, सोमवार को इसकी वजह से बहुत हल्की वर्षा होने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जिसकी वजह से छह और सात फरवरी को प्रदेश के उत्तरी भाग में वर्षा होने की संभावना बन रही है।
अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री तक ज्यादा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में औसत से एक से छह डिग्री तक ज्यादा चल रहा है। इसमें सर्वाधिक छह डिग्री ज्यादा राजनांदगांव में, अंबिकापुर में चार डिग्री, दुर्ग, बिलासपुर व पेंड्रा रोड में तीन-तीन डिग्री, रायपुर में दो डिग्री और जगदलपुर में एक डिग्री तक ज्यादा है।
न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी
इसके अलावा न्यूनतम तापमान कुछ क्षेत्रों में औसत से ज्यादा, तो कुछ क्षेत्रों में औसत से कम है। आंकड़ों के अनुसार अंबिकापुर में यह दो डिग्री कम, रायपुर, बिलासपुर व दुर्ग में एक डिग्री कम, जबकि राजनांदगांव में यह पांच डिग्री अधिक और जगदलपुर में यह एक डिग्री अधिक चल रहा है।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
