नवनिर्वाचित छत्तीसगढ़ विधानसभा का पहला बजट सत्र सोमवार को शुरू होगा और वित्त वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का बजट नौ फरवरी को पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान कुल 20 बैठकें होंगी और इसका समापन एक मार्च को हो जाएगा।

विधानसभा अध्यक्ष सिंह ने रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन के अभिभाषण से होगी। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा सात और आठ फरवरी को प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी नौ फरवरी को वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेंगे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
