छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ प्रवास में आए तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद गेशे नगाबा गांगरी और तेनज़िन चोएज़िन ने सौजन्य मुलाकात की।
इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री साय को तिब्बती धर्म गुरु दलाई लामा की तरफ से सम्मान स्वरूप तिब्बतन स्कार्फ “खाता” और स्मृति चिन्ह भेंट की।

सांसदों ने मुख्यमंत्री साय को छत्तीसगढ़ में रह रहे तिब्बतियों को सरकार के द्वारा प्रदान किए जा रहे सहयोग की सराहना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू भी मौजूद थे। तिब्बती पार्लियामेंट के दो सांसद गेशे नगाबा गांगरी और तेनज़िन चोएज़िन 30 जनवरी से 5 फरवरी तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
