छत्तीसगढ़ बीजेपी लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी ने लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री पवन साय ने आदेश जारी कर दिए हैं।
फिलहाल पांच लोकसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसमें कोरबा लोकसभा क्षेत्र में विधायक पुन्नूलाल मोहले, भूपेंद्र सवन्नी, सौरभ सिंह, बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए मधुसूदन यादव, रजनीश सिंह और निरंजन सिंह पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।

वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए धरमलाल कौशिक, भैयालाल राजवाड़े और चंपा देवी पावले, बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए शिवरतन शर्मा, कृष्णा राय, लक्ष्मी वर्मा, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, सरला कोसरिया पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
यहां देखें आदेश की कॉपी

- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




