जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। दरारों से भरी दीवारें और छत से गिरते प्लास्टर से 42 स्टूडेंट को खतरा संबंधित खबर समाचार पत्र में प्रकाशित हुई थी। इस संदर्भ में जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य ने बताया कि विद्यालय की वास्तविक स्थिति की जांच शिक्षा विभाग रायगढ़ द्वारा कराई गई। उक्त विद्यालय की जांच सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, सीएससी, प्रधान पाठक से करवाई गई। जांच उपरांत प्रस्तुत निरीक्षण प्रतिवेदन अनुसार शासकीय माध्यमिक शाला में दो कमरे एवं एक बरामदा है, जिसमें 40 बच्चे व शासकीय प्राथमिक शाला में दो कमरे एवं एक बरामदा है जिसमें 42 बच्चे अध्ययनरत हैं। भाग्यलक्ष्मी स्व-सहायता समूह द्वारा मध्यान्ह भोजन माध्यमिक शाला भवन में प्राथमिक और माध्यमिक, दोनों के लिए एक साथ बनाए जाते हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो इस हेतु स्कूल में अति जर्जर हो चुके कमरों को बंद कर दिया गया है, जहां बच्चों को अध्यापन कार्य नहीं कराया जाता है। जिन कमरों में विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराया जाता है उन कमरों की स्थिति अध्यापन के लिए बहुत अच्छी है तथा शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला मौहाढोंढा में अध्यापन कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026
- सारंगढ़:आयरन की कमी पर जागरूकता: सही इलाज और संतुलित आहार से सुमित्रा ने जीती एनीमिया की जंग… - June 15, 2026
- सारंगढ़:कलमा बैराज के गेट 16 जून से खुलेंगे, महानदी किनारे जाने पर सख्त चेतावनी… - June 15, 2026

