जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:- कलेक्टर भीम सिंह ने जिले में खाद की कालाबाजारी व अधिक दामों पर बेचने संबंधी शिकायतों पर लगातार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हुए है। जिसके पालन में कृषि विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज पुसौर विकासखण्ड के मेसर्स बाबा मोहन दास एग्रो वर्क ग्राम नेतनागर में जिला की संयुक्त टीम द्वारा यूरिया को अधिक दाम पर बेचते पाये जाने पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।

यहां विक्रेता द्वारा कृषक से यूरिया को निर्धारित दर 266.50 से अधिक 500 रुपये पर बेचा जाना पाया गया। जिसके कारण जांच टीम द्वारा संबंधित प्रतिष्ठान से उर्वरकों के विक्रय को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया। जांच टीम में सुश्री माया अंचल तहसीलदार पुसौर, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी मनीषा राठौर, उर्वरक निरीक्षक श्री उसत पटेल, श्री दीपक पटेल शामिल रहे।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
