जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। सारंगढ़ में खुलेआम घूम रहे आवारा पशुओं से आये दिन दुर्घटना के शिकार की घटना घटित हो रही है। फिर भी प्रशासन का मौन समझ से परे है। न जाने कितने मोटरसाइकिल चालक और अन्य राहगीरों के जान जोखिम में रखकर तमाशबीन होते रहेंगे ये तो भगवान ही जाने।
ताजातरीन मामला सारंगढ़ के गुडेली की घटना है जहां 2 बाइक सवार सड़क में विचरण कर रहे पशु से टकराकर बुरी तरह जख्मी हो गये हैं। बताया जा रहा है कि दोनों को गम्भीर चोटें आई हैं। गम्भीरता को देखते हुवे उपस्थित लोगों ने 112 को फोन पर सूचना दे दी है।



Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

