रायगढ़ अंडर 25 क्रिकेट का ट्रायल संपन्न,राजधानी के लिए 14 खिलाड़ी चयनित..जानिए कौन खिलाड़ियों का हुवा चयन….
जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़। बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस के द्वारा अंडर 25 क्रिकेट का आयोजन करवाया जा रहा है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि जिला रायगढ़ में भी ट्रायल संपन्न हुआ। जिसमें चयनकर्ता पंकज बोहिदार एवं महेन्द्र साव के द्वारा खिलाडिय़ों की बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी की कुशलता के आधार पर राजधानी रायपुर जाने के लिए 14 खिलाड़ी चयनित किए गए। उक्त खिलाड़ी इस प्रकार है:-
सचिन चौहान, सूरज आचार्या, सूरज पटेल, विकास द्विवेदी, आदित्य शर्मा, आशीष ओझा, आयुष राज, देवेन्द्र कुमार, दुष्यंत चौहान, हीरा चंदवानी, हिमंाशु छडि़मली, करण महेश, लव्यम् राजपूत एवं प्रज्जवल तिवारी शामिल हैं। चयनित खिलाड़ी राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ स्तरीय राज्य की टीम चयन हेतु ट्रायल देंगे। उक्त ट्रायल 23 सितंबर को होगा। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय ने सभी चयनित खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
