रायगढ़: अंत्येष्टि, दशगात्र, मृत्यु संबंधी कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में व्यक्तियों के शामिल होने संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन….
रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए अंत्येष्टि, दशगात्र, मृत्यु संबंधी कार्यक्रम एवं अन्य कार्यक्रमों में अधिकतम 50 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति दी गई थी।
वर्तमान में जिला रायगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण तथा पॉजिटिव मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। अतएव उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अंत्येष्टि, दशगात्र, मृत्यु संबंधी कार्यक्रम में अधिकतम 50 एवं अन्य कार्यक्रमों में 150 व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति दी जाती है। उपरोक्त आदेश की शेष शर्ते पूर्ववत रहेंगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
