गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के चलते शनिवार देर रात को एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इस घटना में पीछे से आ रहे पांच ट्रक आपस में टकराते चले गए।

पुलिस ने रविवार को बताया कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोग उपचाराधीन हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार देर रात को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर पलवल से ग्रेटर नोएडा जाने वाले रास्ते पर एक पेट्रोल पंप के पास यह दुर्घटना हुई।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक ट्रक चालक मुरली की मौके पर मौत हो गई जबकि जितेंद्र नामक ट्रक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते ईस्टर्न पेरिफेरल पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते पुलिस को राहत कार्य करने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
- सारंगढ़ पहुंचेंगी कांग्रेस की सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, कार्यकर्ताओं संग करेंगी अहम मंथन… - July 26, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती और टीआई प्रमोद यादव की रणनीति का असर, 30 लीटर महुआ शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार… - July 26, 2026
- सारंगढ़:’नारी सम्मान निधि’ के नाम पर 2.38 करोड़ की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - July 26, 2026




