सारंगढ़। जिले में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के सख्त निर्देश और अति पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रेड़ा से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बरामद कर एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई ने स्पष्ट कर दिया है कि जिले में अवैध कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।
25 जुलाई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रेड़ा के बजरंग बली चौक के पास एक मकान में बिक्री के उद्देश्य से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने तत्काल टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुशीला सारथी के कब्जे से सफेद प्लास्टिक की पन्नी में रखी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6,000 है, बरामद की। पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज किया तथा उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस सफल कार्रवाई का श्रेय पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा की अपराध नियंत्रण की सख्त कार्यशैली और थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व को दिया जा रहा है। लगातार हो रही ऐसी प्रभावी कार्रवाइयों से जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लग रहा है और पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, सउनि अंजान सिंह, पीएसआई चंचल, महिला आरक्षक भुवनेश्री साहू सहित कोतवाली थाना के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
