भोपाल: प्रधानमंत्री मोदी आज 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (पीएमएवाई – जी) के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर पीएम-जनमन के लाभार्थियों से बातचीत भी करेंगे।

इस मौके पर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के आदिवासी बहुल ग्राम पडोरा, डेहरवारा और गढ़ीबरोद को पीएम मोदी तोहफा देंगे। आज 57 आदिवासी परिवारों के घर बिजली से रौशन होंगे। साथ ही आज पीएम मोदी शिवपुरी के आदिवासी परिवारों से वर्चुअली संवाद करेंगे।
सीएम मोहन यादव भी कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। योजना के लिए 80 करोड़ 82 लाख रूपये केंद्र सरकार ने किए स्वीकृत हैं अन्य जनजातीय क्षेत्रों में सर्वे जारी जल्द सौगात मिलेगी।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
