छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत पहाड़करवां प्राथमिक शाला से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक शिक्षक का शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में शिक्षक नशे की हालत में लड़खड़ाते हुए मोबाइल में लोकेशन खोजते नजर आ रहे हैं। मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शराब के नशे में धुत होकर पहुंचे शिक्षक
मिली जानकारी के अनुसार, प्रतापपुर विकासखंड के पहाड़करवां स्थित प्राथमिक शाला का निरीक्षण करने सरपंच और ग्रामीण स्कूल पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे और उपस्थिति दर्ज कराने के लिए मोबाइल में अपनी लोकेशन तलाशते दिखाई दिए। उनकी हालत देखकर ग्रामीण हैरान रह गए।
ग्रामीणों ने की शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत
ग्रामीणों ने मौके पर पूरे घटनाक्रम का पंचनामा तैयार किया और शिक्षक के खिलाफ विकासखंड शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि, ऐसे शिक्षकों की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था की छवि भी धूमिल हो रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
