सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लाख दावे भले ही किए जाए, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है. छत्तीसगढ़ से एक ऐसा मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा सामने आया है, जिसने शिक्षा व्यवस्था पर गहरा दाग लगा दिया है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का मामला उजागर हुआ है.

जिम्मेदारों ने अपनी जिम्मेदारी इस तरह निभाई कि प्राथमिक और मिडिल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को दो चार होना पड़ रहा है. लापरवाही इस कदर की गई कि 5वीं और 8वीं की परीक्षा के बाद दी गई मार्कशीट गलत बांट दी गई.
अब जिले के सभी 7 ब्लाकों के बीईओ और एबीईओ को शो काज नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है और सभी मार्कशीट को सुधार करने का निर्देश भी दे दिया है. वही शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 5वीं के 1415 छात्र-छात्राओं और 8वीं कक्षा के 965 बच्चों की मार्कशीट पूरी तरह से गलत बना दी गई थी. उसे सुधार करने जिले के सभी ब्लाकों के बीईओ को 3 दिन का नोटिस थमाया गया था. सभी को सख्त निर्देश भी दिया गया है कि सभी बनाए गए गलत मार्कशीट सुधारा जाए और बच्चों को दोबारा मार्कशीट दी जाए
नोटिस जारी करके मांग जवाब
इस मामले में जिले के कलेक्टर ने शिक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को दो टूक कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएं. भविष्य में इस तरह की लापरवाही बरतने वालों को बक्शा नहीं जाएगा. जिले के सभी BEO और ABO को शो काज नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा गया है.
कलेक्टर ने कही ये बात
कलेक्टर बस्तर आकाश छिकारा ने कहा कि पांचवीं और आठवीं के बच्चों की मार्कशीट में कुछ गलतियां हो गई थीं. उसके लिए हमने जवाब मंगवाया है, ताकि भविष्य में हम उसे सुधार सकें. हम गलतियों को सुधार करके नई वाली मार्कशीट बच्चों को जल्दी ही देंगे. वहीं एक ऐसा सिस्टम बनाएंगे, जिससे ऐसी गलतियां ना हों.
बता दें कि जिले के 7 ब्लॉक में गलत मार्कशीट बांटी गई हैं:
बस्तर ब्लॉक: 5वीं के 330 और 8वीं के 175 छात्र-छात्राओं
लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक: 5वीं के 100 और 8वीं के 65
जगदलपुर ब्लॉक: 5वीं के 350 और 8वीं के 170
बास्तानार ब्लॉक: 5वीं के 195 और 8वीं के 120
दरभा ब्लॉक: 5वीं के 185 और 8वीं के 105
तोकापाल ब्लॉक: 5वीं के 185 और 8वीं के 110
बकावंड ब्लॉक: 5वीं के 70 और 8वीं के 220 छात्र-छात्राओं
- अभिषेक शर्मा 3 विकेट लेकर भी देखते रह गए, झारखंड का लाल ले उड़ा प्लेयर ऑफ द मैच, क्या हुआ अन्याय? - July 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में ये क्या हो रहा? 5वीं और 8वीं के बच्चों को बांट दी गलत मार्कशीट, भविष्य के साथ खिलवाड़… - July 26, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और फर्जी KYC लिंक से रहें सावधान, आरबीआई ने जारी की अहम सलाह… - July 26, 2026




