रायगढ़ । केजीएच मेडिकल कालेज हास्पिटल के महिला वार्ड में बुधवार की सुबह अचानक छज्जा गिर जाने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिर और पैर में चोटें आई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया है। बताया जाता है कि रायगढ़ की निवासी पुष्पा सिंह अपने पति के साथ मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती अपनी बहन को देखने आई थी। इसी दौरान सुबह तकरीबन 9 बजे महिला वार्ड का छज्जा भरभराकर गिर गया। इससे पति पत्नी दोनों को चोटें आई हैं। दोनों का इलाज के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है। इसी वजह से ये हादसा हुआ है। जिस वक्त छज्जा गिरा उस वक्त वार्ड में तकरीबन 40 मरीज भर्ती थे। गौरतलब है कि शासकीय किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज द्वारा कॉलेज के हॉस्पिटल के रूप में संचालित किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा भवन का इस्तेमाल जरूर किया जा रहा है लेकिन उसके रख रखाव में कोई ध्यान नही देने से भवन जर्जर हो गया है। यही वजह है कि छज्जा गिरने लगा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही से जर्जर भवन में भविष्य में कोई बड़ी घटना घटने से भी इनकार नही किया जा सकता है

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
