T20 World Cup के लिए चुनी गई टीम इंडिया, 18 सदस्यीय टीम में 4 ऑलराउंडर्स, 6 ओपनर्स को मिला मौका…
टीम इंडिया (Team India) ने हाल ही में वर्ल्डकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लिया है और इस टूर्नामेंट टीम इंडिया ने फाइनल तक सफर किया है, लेकिन इस वर्ल्डकप में टीम इंडिया को बुरी तरफ से हार का सामना करना पड़ा है और अब सभी फैंस की निगाहें आगामी T20 World Cup के ओर हैं।
T20 World Cup की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड कर रही हैं और बीते दिनों ही आईसीसी ने इस T20 World Cup के लिए शेड्यूल का भी ऐलान किया था। इस T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने भी अपनी तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है और कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया था कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट इस टीम में 6 सलामी बल्लेबाजों को मौका देने के ऊपर विचार कर सकती है।
T20 World Cup की टीम में मिल सकता है 6 ओपनर्स को मौका
Rohit Sharma
बीसीसीआई की चयनसमिति T20 World Cup के लिए जिस टीम का ऐलान करेगी उस टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में होने वाली है और इसके अलावा रोहित शर्मा टीम इंडिया के प्रमुख सलामी बल्लेबाज भी रह सकते हैं। वहीं बात करें टीम के अन्य 5 सलामी बल्लेबाजों की तो उसमें यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, ईशान किशन और जितेश शर्मा को भी आजमाया जा सकता है। जबकि हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को मैनेजमेंट टीम इंडिया का उपकप्तान नियुक्त कर सकती है।
T20 World Cup की टीम में मिल सकता है इन 4 ऑलराउंडर्स को मौका
बीसीसीआई की मैनेजमेंट T20 World Cup को ध्यान में रखते हुए जिस 18 सदस्यीय टीम का ऐलान करेगी उस टीम में हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और तिलक वर्मा को बतौर ऑलराउंडर शामिल किया जा सकता है। जबकि बात करें गेंदबाजी आक्रमण की तो मैनेजमेंट इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी विशेषज्ञ के तौर पर रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को मौका देने के ऊपर विचार कर सकती है।
T20 World Cup के लिए 18 सदस्यीय संभावित टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आवेश खान।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
