सारंगढ़। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर को सारंगढ़ में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने दोनों आयोजनों को व्यापक जनभागीदारी के साथ भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 सितंबर को सुबह 9 बजे सब्जी प्रांगण मंडी, सारंगढ़ में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही नागरिकों को प्लास्टिक की जगह कपड़े के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना और नागरिकों में जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।
इसी दिन दोपहर 3 बजे पं. लोचन प्रसाद महाविद्यालय, सारंगढ़ में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में प्रतिभागी सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत करेंगे। इसके जरिए युवाओं और विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की विभिन्न योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों से नागरिकों को जोड़ना तथा सेवा की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना है। प्रशासन द्वारा आम नागरिकों, विद्यार्थियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।

- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
- दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना: पात्र दम्पतियों को मिलेगा 1 लाख तक का एकमुश्त लाभ… - September 24, 2026
- मछली पालन ने बदली किस्मत, गांधीराम की सालाना कमाई 8 लाख तक… - September 24, 2026
