संभाग में एक बार फिर से हाथियों की आमद ने वनांचल के ग्रामीणों के लिए परेशानी कड़ी कर दी हैं। झारखण्ड से छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए हाथियों के दल ने फिर एक बार खूनी उत्पात मचाया हैं।
हाथियों ने एक पहाड़ी कोरवा समेत छत्तीसगढ़ की सीमा में दाखिल हुए हाथियों के दल ने दो ग्रामीणों को मौत के घाट उतार दिया हैं। दो-दो मौत से सरगुजा इलाके में हड़कंप मचा हुआ हैं।

आपको बता दें कि इनमे पहले मौत उदयपुर वन परिक्षेत्र जबकि दूसरी बतौली वन परिक्षेत्र में देर रात सामने आई हैं। ग्रामीण दहशत में घरों में दुबके हुए हैं। वन विभाग लगातार ग्रामीणों को जागरूक करते हुए सतर्क रहने, जंगलों की तरफ नहीं जाने और रात में घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रहा हैं।
गौरतलब हैं कि वर्तमान में करीब 33 हाथियों का दल झारखंड से सरगुजा पहुंचा है जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। हाथी विशेषज्ञ यह मान रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के जंगल और यहां मौजूद हाथियों के लिए भोजन उन्हें अपनी और आकर्षित कर रहा है और यही कारण है कि लगातार हाथी दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में अपनी मौजूदगी तो दिखा ही रहे हैं साथ ही साथ अपने कुनबे में भी वृद्धि यहां के स्थानीय बनते जा रहे हैं।
- मिनीमाता बांगो जलाशय के 7 गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; महानदी के तटीय जिलों में अलर्ट… - August 15, 2026
- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिलाया देशसेवा का संदेश, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही सच्ची देशभक्ति… - August 15, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर सारंगढ़ में देशभक्ति का ज्वार, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण… - August 15, 2026
