छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को नए साल पर बड़ी सौगात दी है। राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस-कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के लिए सुनश्चित करने के लिए कहा है।
गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर पुलिस अफसरों ने रोस्टर बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बुधवार की देर रात पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की एक बैठक में पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक छुट्टी देने का फैसला किया गया है।

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधान आरक्षक और सब इंस्पेक्टर को साप्ताहिक अवकाश की सुविधा मिलेगी, क्योंकि पुलिस विभाग की भी अपनी बेहद तकलीफें हैं। उन्होंने कहा कि छुट्टी को एकर रोस्टर अभी बना नहीं है,इसके बनने के बाद साप्ताहिक अवकाश मिलना आरंभ हो जायेगा। इतना ही नहीं पुलिस विभाग में 6 हजार नए पदों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू होगी। उन्होंने बताया कि आरक्षकों की भर्ती होने के बाद साप्ताहिक अवकाश मिलना शुरू होगा।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार के इस निर्णय से 24 घंटे 7 दिन ड्यूटी करने वाले पुलिस वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें सप्ताह में एक दिवस की छुट्टी मिलेगी. जिससे उनका मानसिक तनाव कम हो जायेगा। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा गृह मंत्रालय संभालने के बाद पहली दफा पुलिस मुख्यालय पहुंचते ही गृहविभाग के अमले से कई मुद्दों पर चर्चा की है।
- मिनीमाता बांगो जलाशय के 7 गेट खुले, 25 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया; महानदी के तटीय जिलों में अलर्ट… - August 15, 2026
- कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिलाया देशसेवा का संदेश, जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण ही सच्ची देशभक्ति… - August 15, 2026
- सारंगढ़:स्वतंत्रता दिवस पर सारंगढ़ में देशभक्ति का ज्वार, सांसद राधेश्याम राठिया ने किया ध्वजारोहण… - August 15, 2026
