साली पर आया जीजा का दिल, प्रेग्नेंट होते ही शख्स ने बच्चे को अपनाने से किया इंकार फिर जो हुआ…

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां एक जीजा का साली पर दिल आ गया। दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। जिससे साली गर्भवती हो गई। मामले की खबर परिवार को लगी तो दोनों के बीच आपसी समझौता कराने की कोशिश की गई।
मगर समझौता होने के पहले साली ने बच्चे को जन्म दे दिया। युवक ने उस बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया। लड़की के बच्चे के जन्म के पश्चात् मामले ने और तूल पकड़ लिया। लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जीजा को कटनी से गिरफ्तार कर लिया है।
शहडोल जिले के केशवाही थाना चौकी के अंतर्गत जीजा पप्पू सिंह ने अपनी साली को प्रेम जाल में फंसा कर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। इस के चलते साली गर्भवती हो गई। उसने बच्चे को भी जन्म दे दिया। अब इस पूरे मामले की शिकायत लड़की ने थाने में की है। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गांव के हैं। एक जीजा अपने रिश्ते की साली के साथ इतना नजदीक आ गया कि दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया। यह रिश्ता आहिस्ता-आहिस्ता शारीरिक संबंध में बदल गया तथा लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के गर्भवती होते ही इस रिश्ते को लेकर हल्ला मचना शुरू हुआ। परिवार ने बात को दबाने के लिए दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया।
समझौते से आगे का हल निकालने की बात चल ही रही थी कि तब तक अविवाहित लड़की ने बच्चे को जन्म दे दिया। जैसे ही लड़की ने बच्चे को जन्म दिया उसके बाद से मामले ने और तूल पकड़ लिया। युवक ने उस बच्चे को अपनाने से इंकार कर दिया है। केशवाही थाना चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने बताया की युवक के खिलाफ धारा 376, 376 N के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक की तलाश शुरू की गई। पुलिस को पता लगा कि युवक बेंगलुरु में है तो पुलिस उसे पकड़ने के लिए बेंगलुरु पहुंच गई, मगर युवक को जब पता लगा कि पुलिस बेंगलुरु आ चुकी है तो वह वहां से भी भाग निकला। बेंगलुरु से युवक के पीछे-पीछे पुलिस आई तथा उसे कटनी में दबोच लिया। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025
- हरिनाथ खूंटे बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री - December 18, 2025
- 28 दिसंबर 2025 को सभी वैष्णव पदाधिकारी सूरजपुर अवश्य पहुंचे – लखन दास वैष्णव - December 18, 2025

