जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिला सत्र न्यायाधीश माननीय रमाशंकर प्रसाद अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर जिला सत्र न्यायाधीश शहरीश अवस्थी अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार, राज्य विधिकग सेवा प्राधिकरण के गाइडलाइन अनुसार दिनांक 17/9/2021को सरस्वती शिशु मंदिर सारंगढ़ में शिविर का आयोजन किया गया जिसमेंअधिवक्ता संघ सारंगढ़ के सचिव एवं प्रति धारक अधिवक्ता प्रफुल्ल कुमार तिवारी एवं पीएलबी मुक्ता यादव व स्कूल के प्रधानाचार्य , टीचर एवं वृहद संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे जिन्हें हमारा अंगना कार्यक्रम के तहत अधिवक्ता महोदय के द्वारा नालसा ऐप , व टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में एवं बच्चों के ऊपर होने वाले अपराधों पॉक्सो एक्ट , एवं गुड टच , बैड टच , व फोन से होने वाले साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया एवं महिला हिंसा घरेलू हिंसा भरण पोषण मोटर यान अधिनियम के संबंध में भी जानकारी दिया गया व पीएलबी मुक्ता यादव के द्वारा बच्चों को योग शिक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई एवं इसी तरह से ग्राम रापागुला में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच कृष्णा साहू एवं विदेशी निषाद , एनएम, के उपाध्याय, महिला स्व सहायता समूह, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रवि यादव व ग्रामवासी उक्त शिविर में अधिक संख्या में उपस्थित थे जिन्हें नालसा के कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
