रायगढ़: लोक कला नर्तक दल पंथी नृत्य के लिए अपनी प्रविष्टि 20 दिसम्बर तक कर सकते है प्रस्तुत..

रायगढ़, गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव योजना नियम वर्ष 2005 अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों की पारंपरिक लोककला यथा लोकगीत, लोकगायन, लोकनृत्य (जैसे पंथी नृत्य, पंडवानी, भरथरी परम्परागत लोक वाद्य) आदि में लोक कलाकारों के प्रतिभा की पहचान करना तथा कलाकारों की प्रतिभा को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित एवं विकास करने के उद्देश्य से योजना संचालित है। इस योजना के तहत् वर्ष 2023-24 के लिए अनुसूचित जाति लोक कला नर्तक दलों से प्रविष्टियाँ प्राप्त कर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है।
इच्छुक अनुसूचित जाति लोक कला नर्तक दल पंथी नृत्य अपनी प्रविष्टि सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय, रायगढ़ में 20 दिसम्बर 2023 तक प्रस्तुत कर सकते है। जिला स्तर पर आयोजित कार्यकम में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले चयनित दलों को राज्य स्तरीय कार्यकम हेतु भेजा जायेगा।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




