दो लोगों की सर्पदंश से असामयिक मृत्यु, वारिसानों को सहायता राशि स्वीकृत…
रायगढ़, अनुविभाग रायगढ़ अंतर्गत दो लोगों की प्राकृतिक आपदा सर्पदंश से असामयिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन एवं एसडीएम रायगढ़ के प्रकरण के परीक्षण पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इनमें तहसील रायगढ़ के ग्राम-साल्हेपाली निवासी नेतराम यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता यादव एवं ग्राम-जुनवानी के जयराम यादव की मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती शिक्षामती यादव को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
