रायगढ़, लिंग आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा पर ग्रामीण परिवारों में समझ विकसित करने के लिए भारत सरकार के द्वारा राष्ट्रीय अभियान ‘नई चेतना-जेंण्डर अभियान 2.0’ प्रारंभ किया गया है। 25 नवम्बर 2023 से इस कार्यक्रम की शुरूवात की गई है। एन.आर.एल.एम.(राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) अन्तर्गत नई चेतना-जेण्डर अभियान 2.0 के क्रियान्वयन छ.ग.राज्यों में 04 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2023 तक किया जा रहा है। ‘सहेगे नही आदर्श शैलीयां तोड़ेगे’ अभियान का टैग लाईन है। इस अभियान के तहत जनपद पंचायत रायगढ़ के संकुल स्तरीय संगठन, ग्राम संगठन, समूहों ने मिल कर शपथ ग्रहण हस्ताक्षर अभियान, दिवाल लेखन, इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन किया। यूनिसेफ संस्था के सहयोग से यह कार्यक्रम संचालित है। रायगढ़ जनपद अंतर्गत लोईग, नंदेली, कुसमूरा, संबलपुरी संकूल में बिहान योजना की महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संकुल संगठन के पदाधिकारी एवं पी.आर.पी.उपस्थित हुए।

- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
