रायगढ़, सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस थल सेना भर्ती रैली के लिए अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई)का आयोजन किया गया था। सीईई में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा हेतु आयोजन किया जा रहा है। रायगढ़ जिले से सीईई परीक्षा उत्तीर्ण आवेदक 16 दिसम्बर 2023 को निर्धारित स्थान में उपस्थित होकर शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में भाग ले सकते है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
