2023: शादी के बंधन में बंधे 7 भारतीय खिलाड़ी, इस स्टार की लाइफ पार्टनर बनी महिला क्रिकेटर…
2023: शादी के बंधन में बंधे 7 भारतीय खिलाड़ी, इस स्टार की लाइफ पार्टनर बनी महिला क्रिकेटर…
साल 2023 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। इस साल क्रिकेट जगत ने अलग-अलग कारणों से जमकर सुर्खियां बटौरी, लेकिन आज हम किसी कड़वी याद का जिक्र नहीं करेंगे बल्कि उन सात खूबसूरत जोड़ियों की बात करेंगे जो इस साल शादी के बंधन में बंधे, जिसमें सबसे हालिया शादी तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की रही।
फैंस को खूब पसंद आई राहुल-अथिया की जोड़ी
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने 2023 की शुरुआत में अपनी दोस्त अथिया शेट्टी से शादी की। इस खूबसूरत जोड़ी पर उनके फैंस ने जमकर प्यारा लुटाया। क्रिकेटर केएल राहुल ने बॉलीवुड अभिनेत्री अथिया शेट्टी के साथ 23 जनवरी को सात फेरे लिए। राहुल-अथिया की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फार्महाउस में हुई।
मेहा पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधे अक्षर पटेल
भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपनी गर्लफ्रेंड मेहा पटेल से 27 जनवरी, 2023 को शादी की थी। दोनों ने वड़ौदरा में शादी की थी।
शार्दुल ठाकुर ने मराठी रीति-रिवाज से लिए सात फेरे
इस साल अगली शादी भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की हुई, जिन्होंने एक भव्य समारोह में अपनी प्रेमिका मित्ताली पारुलकर से शादी की। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर ने सोमवार, 27 फरवरी को मुंबई में मराठी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।
ऋतुराज गायकवाड़ की लाइफ पार्टनर बनी महिला क्रिकेटर
क्रिकेट जगत में अगली शादी भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की हुई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 3 जून, 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की थी। उत्कर्षा भी महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलती हैं।
दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई प्रसिद्ध कृष्णा की शादी
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की शादी 8 जून, 2023 को पारंपरिक दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से हुई। प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी मंगेतर रचना से शादी की।
नवदीप सैनी ने स्वाति अस्थाना से की शादी
टीम इंडिया के क्रिकेटर नवदीप सैनी ने 23 नवंबर को स्वाति अस्थाना संग शादी रचाई। दोनों ने उदयपुर के देबारी स्थित आनंदम रिसोर्ट में शादी की।
मुकेश कुमार ने दिव्या से रचाई शादी
टीम इंडिया के गेंदबाज मुकेश कुमार की शादी हाल ही में हुई। मुकेश 28 नवंबर, 2023 यूपी की दिव्या सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधे। दोनों की शादी गोरखपुर के रिसॉर्ट में संपन्न हुई थी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
