चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर एक महिला की आंखों से 60 से अधिक जिंदा कीड़े बाहर निकाले हैं. यह देख कर डॉक्टर भी हक्का-बक्का रह गए.
सवाल ये है कि आखिर महिला की आंखों में इतने कीड़े कैसे पनपे? इसकी वजह जो सामने आई है, उसे जान कर आप भी दंग रह जाएंगे.
द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित महिला की आंखों में खुजली हो रही थी. एक दिन, उसने इससे राहत पाने के लिए अपनी आखों को उंगली से रगड़ा. इस दौरान उसकी आंख से एक परजीवी कीड़ा (Parasite Worm) बाहर गिर गया. वह घबरा गई. इसके बाद उसे हॉस्पिटल में ले जाया गया.
जांच करने पर जब डॉक्टरों को पता चला कि उसकी आंखों और पलकों के बीच की जगह में कीड़े रेंग रहे हैं. डॉक्टरों ने उसकी दाहिनी आंख से 40 से अधिक और बायीं आंख से 10 से अधिक जिंदा कीड़े निकाले. कुल मिलाकर 60 से अधिक परजीवी कीड़े निकाले गए.
डॉक्टरों के मुताबिक वह फिलारियोइडिया (Filarioidea) प्रकार के राउंडवॉर्म (Roundworm) से संक्रमित थी, जो मक्खी के काटने से फैलता है. वहीं पीड़ित महिला का मानना है कि वह कुत्तों या बिल्लियों से संक्रमित हुई है, जो अपने शरीर पर संक्रामक लार्वा (Infectious Larvae) ले जाते हैं. उसे लगता है कि उसने जानवरों को छुआ होगा और उसके तुरंत बाद अपनी आंखों को रगड़ लिया होगा. जिसकी वदह से उसकी आंखों में कीड़े पनप गए.
- बंद गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान…कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, 10-12 साल से बंद था गोदाम… - October 30, 2026
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
