IPL की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और इस क्रिकेट लीग को बीसीसीआई के द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है। IPL में खेलने के लिए दुनिया भर के खिलाड़ियों के बीच में कड़ी प्रतिस्पर्धा चलती रहती है और उच्च किस्मत वाले खिलाड़ियों का ही चयन IPL के लिए होता है।
आईपीएल के शुरुआती सत्र में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी इस टूर्नामेंट में भाग लिया था लेकिन बढ़ते हुए सीमा विवाद को देखकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के ऊपर प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद से ही कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी IPL में भाग नहीं लिया है और इसके साथ ही वो समय समय पर IPL के बारे में बयानबाजी भी करते रहते हैं।
बीसीसीआई के द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रतिबंध लगाने के बाद भी कई ऐसे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में लंबे समय के लिए खेला है और इसके साथ ही उन्होंने अपनी-अपनी टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने IPL मे भाग लिया है।
इन 5 खिलाड़ियों ने लिया है IPL में भाग
इमरान ताहिर
दक्षिण अफ्रीका से क्रिकेट खेलने वाले लेग स्पिनर इमराह ताहिर (Imran Tahir) का जन्म पाकिस्तान में हुआ है और इन्होंने पाकिस्तान के लिए कई घरेलू सीजन में क्रिकेट खेला है, लेकिन मौके न मिलने की वजह से इन्होंने दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्रिकेट खेलने का फैसला किया। इसके साथ ही इमरान ताहिर ने IPL में भी कई आईपीएल टीमों की तरफ से भाग लिया है और इनके नाम 59 मैचों में 82 विकेट भी हैं।
ओवैश शाह
पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले ओवैश शाह (Owais Shah) ने प्रोफेशनल क्रिकेट इंग्लैंड के लिए खेला है और ये अपनी टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक थे। इंग्लैंड की तरफ से क्रिकेट खेलने की वजह से ही ओवैश शाह को आईपीएल में भी खेलने का मौका मिला है और इन्होंने कई आईपीएल टीमों की तरफ से खेला है। ओवैश शाह ने 23 IPL मैचों में 130 की स्ट्राइक रेट से 506 रन बनाए हैं।
अज़हर महमूद
पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुले अज़हर महमूद (Azahar Mahmood) ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने के बाद इंग्लैंड की राष्ट्रीयता को स्वीकार कर लिया और उसके बाद इन्होंने कई IPL सीजन में भाग लिया है। अज़हर महमूद ने अपने आईपीएल करियर में खेले गए 23 मैचों में 128.02 की बेहतरीन औसत से 388 रन बनाए हैं।
उस्मान ख्वाजा
ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khwaja) का जन्म भी पाकिस्तान में ही हुआ था लेकिन बेहतरीन मौकों की तलाश में इन्होंने ऑस्ट्रेलिया का रुख किया और यहीं से इन्होंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की। उस्मान ख्वाजा को IPL में भी अपनी प्रतिभा को साबित करने का मौका मिला था और इन्होंने 6 मैचों की 6 पारियों में 127 रन बनाए हैं।
अली खान
अमेरिकी खिलाड़ी अली खान (Ali Khan) का ताल्लुक पाकिस्तान से है और इन्होंने अपने जीवन के कई साल पाकिस्तान में गुजारे हैं। अली खान को कोलकता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वाड के साथ जोड़ा है।
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
