नारायणपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता की हत्या कर दी. नारायणपुर के छोटेडोंगर में मंदिर में पूजा करने गए भाजपा नेता पर नक्सलियों ने टंगिया से हमला कर दिया. जिससे मौके पर ही भाजपा नेता कोमल मांझी की मौत हो गई. इससे पहले नक्सलियों ने चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और रतन दुबे की हत्या की थी. लगातार हो रही हत्यायों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

नक्सलियों ने एक बार फिर भाजपा नेता की हत्या की:

जनपद सदस्य का पति और भाजपा नेता कोमल मांझी सुबह लगभग 10.30 गांव में स्थित शीतला मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों की स्माल एक्शन टीम ने उसका रास्ता रोका और टंगिया मारकर उसकी हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कोमल मांझी को कई बार जान से मारने की धमकी दी थी. जिसके बाद पुलिस ने कोमल मांझी को सुरक्षा मुहैया कराई. लेकिन मांझी ने सुरक्षा लेने से इंकार कर दिया था. इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है.
सुबह 8 बजे शीतला मंदिर आए थे. वहां पूजा किए. साढ़े 9 बजे पूजा कर वापस जा रहे थे. इसी दौरान तीन नक्सली आए और उन्हें मार दिया. नक्सलियों के पास सिर्फ टंगिया था.- जितेंद्र सलाम, चश्मदीद

हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर पर्चा भी फेंका:
भाजपा नेता की हत्या के बाद नक्सलियों ने मौके पर एक पर्चा भी छोड़ा है. जिसमें उन्होंने लिखा है ” ग्राम छोटेडोंगर के मुण्डाटिकरा का रहने वाला कोमलसिंह प्रसाद आमदाई खदान का असली दलाल है. उसने करोड़ों रुपया खाया है. उसे हमने मौत की सजा दिया है. खदान दलाली सरकार और साम्राज्यवादियों के एजेंट मत बनो, उसकी मौत पक्की है.सुधर जाओ, मजदूरों, दलालों. हम कई बार अपील कर रहे हैं. आमदई से गद्दारी न करो.”
पिछले कुछ दिनों में माओवादियों द्वारा दिनदहाड़े हत्या का तीसरा मामला है. इसके पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू और रतन दुबे की भी नक्सलियों ने हत्या की है.
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
