रायगढ़/माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर उड़नदस्ता टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारी है..
आज दिनांक 16-9- 2021 को आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी श्री रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ी गांव निवासी नारायण सारथी अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा नारायण सारथी के घर दबिश दी गई..घर की तलाशी में नारायण सारथी के घर की किचन से बोरी में प्लास्टिक में भरी 40 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कशेर एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
