भिलाई: भिलाई से बड़ी खबर सामने आयी है. जहाँ नीट की परीक्षा देने धमतरी से आई छात्रा की करंट लगने से मौत हो गई. प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई छात्रा कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. पायल पिता गजाधर राम गंगेले (21 वर्ष) नीट की परीक्षा देने के लिए धमतरी से प्रगति नगर, रिसाली में अपने रिश्तेदार के घर आई थी. यहां कपड़ा सुखाते समय करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई. परिवार वाले जब तक अस्पताल लेकर पहुंचते, तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी. नेवई थाना इलाके में घटित घटना की पुलिस जांच कर रही है.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
