चीन में रहस्यमयी बुखार के बाद भारत में क्या हैं तैयारियां? जानें कौन से टेस्ट से पकड़ में आएगा बुखार…
चीन में फैले अलग अलग बुखार को कुछ देश रहस्यमयी यानी mysterious बुला रहे हैं तो मेडिकल एक्सपर्ट इसे cocktail of virus का नाम दे रहे हैं. चीन के आधिकारिक बयान के मुताबिक ये कई तरह के वायरस का अचानक एक साथ हुआ हमला है जिसने लोगों को बीमार किया है.
चीन में फैले हैं वायरस –
RSV (respiratory synctical viruses)- ये अपर रेस्पिरेट्री सिस्टम पर हमला करने वाला वायरस है. सांस की नली से इसका इंफेक्शन शुरू होता है Adenovirus- ये कॉमन फ्लू यानी साधारण खांसी जुकाम और बुखार की वजह बनता है Mycoplasma pneumonia- ये एक बैक्टीरिया का इंफेक्शन है. इसे walking pneumonia भी कहते हैं. ये भी droplet infection है यानी खांसने छींकने से फैल सकता है. इसके इलाज के लिए antibiotics दवाएं दी जाती हैं. डॉ आशीष जायसवाल श्वास रोग विशेषज्ञ ने बताया कि जब ये सब एक साथ फैले हों तो मरीज को एक से ज़्यादा वायरस एक साथ अटैक कर सकते हैं इसे cocktail of virus या पैथोजन मिक्सिंग कहा जाता है. इसके शिकार मरीज अस्पतालों में भर्ती करने पड़ सकते हैं.
भारत में इनका खतरा-
एक्सपर्ट के मुताबिक भारत में भी दिवाली के बाद से फ्लू के अलग अलग वायरस लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, लेकिन उसकी वजह air pollution और सर्दियों का मौसम है. इन वायरस की पहचान के लिए ब्लड टेस्ट और कोरोना की तरह नेजल स्वैब का सैंपल लेकर RTPCR TEST किया जा सकता है. स्टार इमेजिंग लैब के निदेशक डॉ समीर भाटी के मुताबिक अभी हर आयु वर्ग के केस आ रहे हैं, लेकिन कुछ लोग टेस्ट करवाने में देरी कर देते हैं जिससे तब तक मरीज गंभीर निमोनिया की चपेट में आ जाता है. इससे बचना चाहिए. पल्मनरी मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ आशीष जायसवाल के मुताबिक चीन से फिलहाल कोई मौत रिपोर्ट नहीं हुई है लेकिन चीन पर सूचनाएं छिपाने और वायरस को लैब में बनाने के गंभीर आरोप पहले लग चुके हैं इसलिए अलर्ट रहना जरूरी है.
- रंगों में घुला सौहार्द: चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन में कलेक्टर-एसपी का सम्मान, व्यापारियों ने खेली फूल-गुलाल की होली… - March 7, 2026
- मानवता की मिसाल: सेवा भारती के सतीश यादव ने रक्त, डायलिसिस और ऑक्सीजन की व्यवस्था कर मरीज की बचाई जान… - March 7, 2026
- जल बचाने जिले में बड़ा अभियान: 1 लाख जल संरचनाओं की एंट्री का लक्ष्य, कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश… - March 7, 2026
