सारंगढ़ : सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र वार्ड नंबर 1 कुटेला के पूर्व पार्षद एवं पूर्व सरपंच उद्धव निराला जी का विगत दिनों हृदय घात से आकस्मिक निधन हो गया। निधन के बाद आज उनके दशगात्र कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्ड वासी कांग्रेस और भाजपा के कई नेता शामिल हुए। उनके परिवार में उनकी धर्मपत्नी और दो पुत्र है, गणमान्य जन ने शोकाकुल परिवार जन को ढांढस बंधाकर मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की। यहां यह बताना भी लाजिमी होगा उद्धव निराला एक जमीनी नेता के रूप में जाने जाते थे, जो दो बार कुटेला ग्राम पंचायत से सरपंच और नगर पालिका में शामिल होने पर पार्षद रह चुके थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
