श्रमजीवी पत्रकार संघ के पत्रकारों की जिले में जल्द होगी सदस्यता जिला कार्यकारिणी गठन, सदस्यता अभियान और आगामी बैठक की संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने की चर्चा…
सारंगढ़ : सारंगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जो की एकमात्र शताधिक पत्रकारों से लबरेज कलमकार साथियों का विशाल समूह जाना जाता है और सामाजिक सेवा, पत्रकार सुरक्षा, जनहित के विषयों को लेकर हमेशा से मुखर रहा है। श्रमजीवी पत्रकार संघ की हमेशा से एक अलग छवि रही है, कुछ दिनों पूर्व राजधानी प्रादेशिक कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी और कलमकार साथियों की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी एवं प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई और प्रदेश पदाधिकारी ने नवीन जिला अध्यक्ष पद की नियुक्ति की। जिसे लेकर विधानसभा चुनाव को देखते हुए नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया था साथ ही दिसंबर माह तक समस्त पदाधिकारी और पत्रकार साथियों की नवीन सदस्यता, आईडी कार्ड, बीमा के फॉर्म भरना नवीन कार्यकारिणी का गठन करना और जिले में प्रादेशिक सम्मेलन आहुत करने जैसे विषयों पर वरिष्ठ पदाधिकारी ने चर्चा की और जल्द ही अन्य सभी पत्रकार साथियों की सहमति से बैठक आहुत कर उक्त बिंदुओं पर चर्चा परिचर्चा कर प्रस्ताव पारित करने पर चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक ने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ जिले का दौरा कर नवीन जिला कार्यकारिणी का जल्द गठन करने तथा सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। उक्त परिचर्चा दरमियान प्रदेश सचिव अब्बास अली सैफी, संभाग सचिव यशवंत सिंह ठाकुर, जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष गोपेश रंजन द्विवेदी, कैजार अली, अरुण निषाद विशेष रूप से शामिल रहे।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
