रायगढ़ | अंडर 16 प्लेट ग्रुप के टूर्नामेंट में रायगढ़ जिले की टीम ने कोरिया को एक पारी और 152 रन के भारी अंतर से पराजित किया। अंबिकापुर के स्टेडियम में प्लेट ग्रुप का अंडर 16 टूर्नामेंट जारी है। इसमें सरगुजा, कोरिया और रायगढ़ की टीम शामिल हो रही है। पहले मैच में रायगढ़ की टीम के कप्तान अंकित बंजारे ने 51, नमन वलेचा ने 24, दैविक महामिया ने 28 रन बनाए।

इस तरह टीम ने 248 रन बनाए। इसके जवाब में कोरिया टीम ने खेलते हुए मात्र 64 रन मे पूरे विकेट खो दिए। फालो आन खेलते हुए कोरिया को दोबारा बैटिंग करनी पड़ी। दूसरी पारी में कोरिया की टीम मात्र 30 रन पर आलआउट हो गई। रायगढ़ की शानदार गेंदबाजी के पीछे अंशुल सिंह के आठ विकेट, अंकित मिश्रा के चार, निखिल पटेल के चार और विवेक वरदान दुबे के चार विकेट शामिल है। रायगढ़ का अगला मैच दो दिवसीय आधार पर सरगुजा जिले की टीम से खेला जाएगा।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
