रायगढ़ । दिनांक 07/11/2023 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम अपने स्टाफ के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण पर थे । इस दौरान ग्राम तालगांव चौक के पास एक छोटा हाथी वाहन सीजी 04 पीसी – 5347 में ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाकर प्रचार कर रहे वाहन को रोक कर चेक किया गया । वाहन में बज रहे ध्वनि विस्तारक यंत्र से आने-जाने वाले राहगीर परेशान हो रहे थे ।

चालक आत्माराम धृत लहरे से थाना प्रभारी द्वारा वाहन पर ध्वनि विस्तारक यंत्र के जरिये प्रचार करने की अनुमति के कागजात की मांग किया गया । मौके पर वाहन चालक ने किसी प्रकार के कागजात नहीं बताया । थाना प्रभारी द्वारा गवाहों के समक्ष वाहन एवं वाहन में रखे 2 नग साउंड बॉक्स, फ्लेक्सी की जप्ती कर अनावेदक आत्माराम धृत लहरे पिता महेश राम उम्र 24 साल निवासी गोडारी थाना व जिला महासमुंद पर कोलाहल अधिनियम नियंत्रण 1985 की धारा 10, 11, 15 के तहत कार्रवाई किया गया है ।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




