सारंगढ़ बिलाईगढ़: समर्थन मूल्य पर जिले के 86 धान खरीदी केंद्र में 87 हजार 219 किसान बेचेंगे धान….
सारंगढ़ बिलाईगढ़: समर्थन मूल्य पर जिले के 86 धान खरीदी केंद्र में 87 हजार 219 किसान बेचेंगे धान….
सारंगढ़: शासन के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2023 24 में 1 नवंबर से जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी शुरू कर दी गई है। कलेक्टर डा. सिद्दीकी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली थी। समर्थन मूल्य पर जिले के 86 धान खरीदी केंद्र में 87 हजार 219 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी।
जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी धान खरीदी केदों में धान खरीदी का लगातार मानिटरिंग करेंगे और प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। धान विक्रय के दौरान पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए। शासन ने 39 लाख 9 हजार 835 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सभी धान खरीदी केंद्र में बारदाने की सूची उपलब्धता करा दी है।
