रायगढ़। दीपावली पर्व को लेकर बाजार में भीड बढ़ने वाली है । भीड़ व जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला पुलिस अपनी कवायद शुरू कर दिया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा और थाना प्रभारी कोतवाली शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली और यातायात पुलिस ने आज दिनांक 05/11/2023 के शाम ढिमरापुर चौक से सुभाष चौक और पूरे मार्केट एरिया में सड़क पर बेतरतीब खड़े दुपहिया/चार पहिया वाहनों पर चालानी कार्यवाही किया गया ।

टीआई शनिप रात्रे ने दुकानदारों को दुकान के बाहर समान नहीं लगाने की समझाइश दिया गया है । सड़क किनारे ठेले लगाने वालों को चिन्हित स्थानों पर दुकान लगाने की समझाइश दी गई है । सुभाष चौक, एसपी ऑफिस के सामने, रेलवे स्टेशन के पास ही कोतवाली पुलिस ने 22 दुपहिया/चार पहिया वाहन चालकों का चालान काटा गया था । ट्रैफिक डीएसपी रमेश चंद्रा ने बताया कि शीघ्र ही नगर निगम अमला के साथ मिलकर यातायात को प्रभावित कर दुकान के बाहर सामान लगाने वालों पर अभियान चलाकर कार्रवाई किया जाएगा और नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों पर आगे भी नियमों के अनुसार चालानी कार्यवाही जारी रहेगी ।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




